प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हेडा का निधन, कोरोना के इलाज के बीच आया हार्ट अटैक

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हेडा का निधन, कोरोना के इलाज के बीच आया हार्ट अटैक

भोपाल/दिनेश यादव

इटारसी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एन एल हेडा का शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे  भोपाल में निधन हो गया है। वे करीब एक पखवाड़े पहले किसी मरीज के उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका उपचार भोपाल एम्स में चल रहा था, जहां से उनके स्वास्थ्य लाभ की खबरें आ रही थी। डॉ. दयाल के अनुसार उनके दो कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुके थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक शाम 4 बजे उनको दिल का दौरा पड़ा और रात करीब 7:40 बजे दूसरा दौरा पड़ा जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद पूरा शहर स्तब्ध है। जिसने भी खबर सुनी वह शोकमग्न हो गया। डाक्टर हेडा के निधन से शहर ने एक काबिल डाक्टर खो दिया है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आर दयाल के अनुसार पहला अटैक आने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था जिसके बाद उनकी हालत थोड़ी सुधरी भी थी। मगर दोबारा अटैक आने से उनकी हालत जो बिगड़ी तो फिर नहीं संभली और वे दुनिया से विदा हो गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews