मशहूर शायर मंजर भोपाली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

manzar-bhopali

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| एक के बाद एक कर कई बड़ी हस्तिया कोरोना की चपेट में आती जा रही है| अब अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली (Manzar Bhopali) की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें बुधवार देर रात को राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती (Admit In hospital) कराया गया है।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंजर भोपाली ने अपने बीमार होने की सूचना खुद सोशल मीडिया के जरिये दी। उनके चाहने वालों के मैसेज सोशल मीडिया पर शुरू हो गए| बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते बुधवार को मंजर भोपाली ने अपना कोविड टेस्ट कराया था, जिसके बाद शुरूआती लक्षणों के चलते डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी के टेस्ट भी घर पर ही कराए गए, गुरूवार शाम को आई इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि मंजर की गुरूवार को आई रिपोर्ट में उन्हें पॉजीटिव पाया गया है।

मंजर भोपाली ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि उनकी दुआएं जल्दी ही रंग लाएंगी और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्दी सबके बीच होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews