किसान भाई ध्यान दें, 20 जनवरी तक सरकार करेगी धान खरीदी, MSP है 2369 रुपये प्रति क्विंटल

खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी। किसानों को 8291 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
paddy

paddy

मध्य प्रदेश में इस समय धान का उपार्जन किया जा रहा है, कड़ाकेदार सर्दी के बावजूद किसानों में बहुत उत्साह है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को जरुरी सुविधाएँ मिल रही है, लेकिन किसानों के लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि धान खरीदी 20 जनवरी तक चलेगी, यदि अभी तक वे अपना धान लेकर खरीदी केन्द्रों तक नहीं पहुंचे हैं तो अगले पांच दिन में पहुँच जाएँ  ध्यान रखें धान की एमएसपी 2369 रुपये प्रति क्विंटल है।

9 लाख 87 हजार 147 मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीदी

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 7 लाख 40 हजार 914 किसानों से 49 लाख 87 हजार 147 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। उन्होंने बताया है कि पिछले वर्ष 43 लाख 52 हजार 905 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

किसानों को 8291 करोड़ रुपये से अधि भुगतान किया जा चुका

खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी। किसानों को 8291 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 822 किसानों ने पंजीयन कराया है। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1436 केन्द्र बनाये गये हैं। क्रय की गयी धान की 79 प्रतिशत मात्रा 39 लाख 19 हजार 277 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews