Farmers Protest: समिति का गठन, 4 मंत्रियों को सौंपी कमान, CM बोले- सरकार किसानों के साथ, संवाद से निकलता है समस्या का समाधान

मोहन सरकार ने किसानों की मांगों पर चर्चा और समाधान के लिए एक समिति का गठन किया है, इसका जिम्मा प्रदेश के 4 मंत्रियों को सौंपा है। ये किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और समस्या का समाधान निकालेंगे।
CM Mohan Yadav

मूंग खरीदी की सीमा समेत कई मांगों को लेकर किसानों के जारी आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ सदैव खड़ी है। हम सकारात्मक सुझावों के साथ समस्या का समाधान संवाद से निकालते हैं, जनता को कष्ट न हो इसकी चिंता दोनों पक्षों को करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कमेटी गठित की है, जो किसान भाइयों से सतत संवाद कर रही है। आज कृषि मंत्री समेत कई मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों का दल किसानों से संवाद करेगा। सरकार का उद्देश्य किसानों के साथ सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और कृषि को अधिक समृद्ध एवं लाभकारी बनाना है।

बता दें कि सरकार द्वारा किसानों से बातचीत के लिए गठित की गई समिति में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, राकेश सिंह शामिल है। इधर, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने भी किसान प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया हैं। उन्होंने कहा कि  किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और मूंग खरीदी सहित अन्य विषयों पर आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

बता दें कि 28 जुलाई को कृषि मंत्री कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था और ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है। पत्र में केंद्र सरकार से संशोधित प्रस्ताव अनुसार लक्ष्य सीमा को बढ़ाकर प्रदेश के कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत मात्रा, 8.06 लाख मेट्रिक टन का प्रदाय करने की मांग की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews