अगले महीने किसानों को मिलेगी यह बड़ी सौगात, शिवराज ने की घोषणा

अगले महीने किसानों को मिलेगी यह बड़ी सौगात, शिवराज ने की घोषणा

भोपाल| मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने घोषणा की है कि अगले माह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों Farmers के खाते Account में फसल बीमा योजना के खरीफ सीजन के साढे चार हजार करोड रुपए डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में अंबाह-पोरसा विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) भी उपस्थित थे जिन्होंने किसानों की हित में की जा रही शिवराज सरकार की कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गेहूं खरीदी में सरकार ने इस बार पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में पैसों की कमी का रोना रोया जाता था लेकिन बल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था और रोज शाम को उनके दो खास लोग नोटों का बोरा भर कर ले जाया करते थे।

उन्होंने कांग्रेसी विधायकों के प्रति कमलनाथ के व्यवहार पर भी असंतोष जताते हुए कहा कि उन्हें विधायकों से मिलने का टाइम तो नहीं था लेकिन बड़े बड़े ठेकेदार जो उनके हित के काम करते थे उनके लिए पूरा दिन उनके पास समय था। कमलनाथ सरकार ने पूरे मध्यप्रदेश को अंधेरे के गर्त में डुबो दिया था और किसानों , बेरोजगारों ,युवाओं और महिलाओं सभी के हितों पर कुठाराघात किया ।शिवराज ने अपने शासनकाल में विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आते ही एक बार फिर सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई योजनाएं शुरू हो गई है और तेजी के साथ सरकार प्रदेश के विकास में एकजुट हो गई है। उन्होंने राहुल गांधी के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका सलाहकार कौन है यदि कोई बता दे तो मैं उसे एक लाख रू इनाम देने को तैयार हू। राहुल कब कैसा और क्या बोलते हैं यह समझ से परे है ।शिवराज ने चुनाव के मद्देनजर अंबाह- पोरसा के लिए बड़ी घोषणा की और लोगों से कहा कि वे इस बार रिकॉर्ड वोटों से बीजेपी के प्रत्याशी को जिताये क्योंकि बात न केवल अंबाह-पोरसा बल्कि नरेंद्र सिंह तोमर के सम्मान की भी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews