FIGHT WITH CORONA : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इन पदों पर निकाली भर्तियां

FIGHT WITH CORONA : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इन पदों पर निकाली भर्तियां

भोपाल।
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और एक मरीज की मौत के बाद जहां सरकार युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए है वही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने तत्काल नई नियुक्तियां करने का फैसला किया है।इसके लिए संविदा पर स्वास्थ्य स्टाफ भर्ती करने के लिए ये आवेदन जारी किए गए हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते विभाग ने ये फैसला लिया है। आने वाले भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो प्रदेश बड़े संकट में आ सकता है , इसके लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 3 महीने के लिए डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ आदि की नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला है।हालांकि इन नियुक्तियों में कलेक्टर की मंजूरी ज़रूरी है। कलेक्टर जिले में डॉक्टर्स, नर्स सहित अन्य स्टाफ की तत्काल अस्थायी नियुक्ति कर सकेंगे। इन सभी पदों पर अस्थाई नियुक्ति की जाएगी। भविष्‍य में जरूरत के अनुसार इसे कार्यकाल को बढ़ाया जा सकेगा।वही निजी हॉस्पिटल या नर्सिंग होम में काम कर रहा जो भी स्टाफ यहां काम करना चाहे उसे नियुक्त किया जा सकता है।

इन नियुक्तियों में पैरा मेडिकल कोर्स के उन स्टूडेंट्स को भी मौका दिया जाएगा जिनका फायलन का रिजल्ट आना बाकी है। यह सभी नियुक्तियां कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए अस्थाई रूप से 3 माह के लिए दी जा रही हैं।

बता दे कि अबतक प्रदेश में मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इसमें ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर , उज्जैन और शिवपुरी के जिले शामिल है।इनमें से बुधवार को एक मरीज ने दम तोड़ दिया।महिला की मौत के बाद प्रदेश अलर्ट मोड पर आ गया है। कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, बाहर निकलने वालों पर जमकर कार्रवाई हो रही है वही प्रशासन भी सख्ती बरत रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews