भोपाल- हो जाए सावधान, अगर घर में मिला लार्वा तो होगी कार्रवाई, भरना पड़ेगा जुर्माना

लार्वा सर्वे अभियान के तहत संयुक्त दल द्वारा मधुबन हाइट, प्रियंका नगर कोलार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान यहां लार्वा पनपता हुआ मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम को सूचना दी गई।
भोपाल- हो जाए सावधान, अगर घर में मिला लार्वा तो होगी कार्रवाई, भरना पड़ेगा जुर्माना

BHOPAL NEWS : बारिशों में संक्रामक रोगों से निपटने स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है,  डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित मानसूनी बीमारियों से बचाने के लिए ज़िला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम शुरू हो गई है। टीम ने मधुबन हाइट प्रियंका नगर में डेंगू लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाया है।

पानी के भराव को रोकने की समझाइश

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ज़िला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है । लार्वा सर्वे एवं विनष्टीकरण कार्य निरंतर किया जारी है। डेंगू – चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के भराव को रोकने की समझाइश भी दी जा रही है।

पांच हजार रूपए का स्पॉट फाइन

6 अगस्त को लार्वा सर्वे अभियान के तहत संयुक्त दल द्वारा मधुबन हाइट, प्रियंका नगर कोलार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान यहां लार्वा पनपता हुआ मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम को सूचना दी गई। नगर निगम द्वारा मौके पर पांच हजार रूपए का स्पॉट फाइन किया गया। पूर्व में भी इसी रहवासी कॉलोनी के भ्रमण के दौरान लार्वा पाया गया था। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा नष्ट कर दिया गया था। कॉलोनी में पुनः लार्वा पाए जाने पर स्पॉट फाईन की कार्रवाई कर समझाइश दी गई है।

दंडात्मक कार्रवाई 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है इसलिए पानी के इकट्ठा होने के स्रोतों की नियमित जांच जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर सर्वे कर समझाइश दी जा रही है। जागरूकता गतिविधियों के साथ स्पॉट फाइन भी निरंतर किया जावेगा।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे स्वयं अपने अपने घरों में लारवा के प्रति सजग रहें व इन्हें पनपने न दें। इस पर ध्यान न देनें की स्थिति में Epidemic Act- महामारी अधिनियम के तहत् दंडात्मक कार्यवाही की जाती रहेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews