
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। संविधान जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ((Babulal jandel)) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। श्योपुर कोतवाली थाने में दर्ज की गई इस रिपोर्ट में खुद पुलिस फरियादी बनी है।
संविधान का अपमान करने वाले विधायक पर सख्त सरकार, Narottam ने दिए कार्रवाई के निर्देश
गुरूवार की सुबह गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने संविधान की प्रतियां जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके थोड़ी देर बाद श्योपुर कोतवारी में पदस्थ प्रभारी टीआई सतीश दुबे ने बाबूलाल जंडेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि दो दिन पहले बाबूलाल जंडेल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसानों के मुआवज़े के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन देने गए थे, तब भी उन्होने संविधान के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उसकी प्रतियां जलाने की बात कही थी। उनका ये कृत्य राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है, लिहाजा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में उन्हें 3 साल तक की सजा भी हो सकती है। अब पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद विधायक की गिरफ्तारी की कवायद करेगी।
ये है मामला
श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह संविधान की किताब जलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आंखों में फेंक देंगे। बारिश के कारण प्रभावित हुए किसानों की समस्या को विधानसभा में उठाने की बात करते हुए उन्होने कहा था कि यदि मुख्यमंत्री ने किसानों के मुआवजे पर गंभीरता नहीं दिखाई तो वह कानून की किताब जलाकर मुख्यमंत्री के आंखों में झोंक देंगे। इतना ही नहीं, विधायक ने यह भी धमकी दी थी वह विधानसभा के अंदर संविधान की किताब जला देंगे। दरअसल विवादों और जंडेल का पुराना नाता है। 2021 में विधानसभा में अपने कपड़े फाड़ने को लेकर जंडेल चर्चा में रहे थे। उस समय उन्होंने शिवराज सरकार पर अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया था। इसी साल 21 अगस्त को उन्होंने एक बार फिर आदिवासियों को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि सरकार उनको मुआवजा देगी तो वे उसकी दारु पी जाएंगे। इसके बाद एक बार फिर उन्होने संविधान की प्रतियां जलाने का विवादास्पद बयान दे दिया है, जिसमें वो खुद घिरते नज़र आ रहे हैं।
https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2021/10/mpbreaking34578604.pdf
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

