बिजली सप्लाई में बाधा डालने पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर

FIR-against-three-people-for-disturb-electricity-supply

भोपाल।

बिजली व्यवस्था को लेकर घिरी कमलनाथ सरकार के तेवर अब सख्त नजर आ रहे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के निर्देश के बाद बिजली विभाग के अधिकारी लगातार कार्यवाई कर रहे है। आज भोपाल में बिजली लाइन में अवैध रूप से केबल डालने पर एफआईआर दर्ज की गई है|  बैरसिया तहसील में गलत तरह से बिजली लाइन में तार का टुकड़ा डालकर फाल्ट पैदा कर सप्लाई में बाधा डालने पर तीन लोगों पर बिजली विभाग कार्यवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के ग्राम रतनपुर का है। सूचना मिलने पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्यवाई की है। यहां 11 केवी घरेलू फीडर बागसी से अवैध रूप से पीवीसी केबल डालकर 11 केवी आकिया कृषि फीडर से जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। 

इसी तरह कोलार में सूर्या कॉलोनी मंदिर के पास 8 बार बिजली लाइन में तार का टुकड़ा डालकर फाल्ट करने का मामला सामने आया। जिसमे अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया । वहीं दमोह और होशंगाबाद जिले में भी जान-बूझकर बिजली लाइन में फाल्ट करने पर कुछ लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है|

इनके खिलाफ हुई कार्यवाई

बिजली सप्लाई रोकने एवं बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में आजाद गुर्जर,  इंदर सिंह गुर्जर और  मांगीलाल गुर्जर के खिलाफ नजीराबाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews