भोपाल महापौर आलोक शर्मा सहित दो पर एफआईआर, यह है मामला

-FIR-on-two

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोपाल महापौर आलोक शर्मा सहित दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है|  राजधानी की कोतवाली थाना पुलिस ने मेयर आलोक शर्मा सहित भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह और विकास के खिलाफ आचार सहिंता का उल्लघन तथा शासकीय संपत्ती का दुरूपयोग करने का प्रकरण दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुराने शहर में रोड शो था। इस दौरान महापौर आलोक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार, मंगलवारा, लखेरापुरा आदी में बेनर और पोस्टर लगाए थे। एसडीएम से मिली शिकायत के बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews