कांग्रेस विधायक के बेटे पर मामला दर्ज, युवती को किया आत्महत्या के लिए मजबूर, तुड़वाई सगाई, किया बदनाम

कांग्रेस विधायक के बेटे पर मामला दर्ज, युवती को किया आत्महत्या के लिए मजबूर, तुड़वाई सगाई, किया बदनाम

BHOPAL NEWS : कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है, दरअसल कांग्रेस की जोबट विधायक सेना पटेल के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि जोबट विधायक सेना पटेल का बेटा पुष्पराज पटेल युवती की कही और सगाई के बावजूद भी शादी का दवाब बना रहा था और उसकी एक सगाई भी तुड़वा चुका था, पुष्पराज लगातार इस युवती को परेशान कर रहा था, इससे परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना पर बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल खड़े कर दिए है, उन्होंने इस मामलें को कांग्रेस नेताओं की नारी शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता,विकृत बुद्धि का नवीन उदाहरण बताया है। मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल ने X पर पोस्ट करते हुए इसे कांग्रेस का महिला दुराचारी चरित्र करार दिया है।

कांग्रेसी नेताओं की ''नारी शक्ति'' के प्रति घृणित मानसिकता, विकृत बुद्धि का नवीन उदाहरण !

जानकारी के अनुसार ''जोबट की कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह उर्फ़ भय्यू के ख़िलाफ़ एक युवती ने आत्महत्या के मामले में BNS-108 के तहत FIR… pic.twitter.com/qUXq6haqlO

— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) September 15, 2024

एक सगाई तुड़वाई 

पुष्पराज पटेल पर पुलिस ने एक युवती को लगातार परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज किया है। पुष्पराज युवती की सगाई के बाद भी कर
परेशान रहा था, युवती की गुजरात में सगाई हुई थी लेकिन विधायक के बेटे पुष्पराज ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। युवती ने कई बार पुष्पराज को समझाया लेकिन उसके बावजूद भी वो नहीं माना मजबूरन युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।  अलीराजपुर पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने पिछले सप्ताह आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया है कि युवती को कांग्रेस की जोबट विधायक सेना पटेल के बेटे ने इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसने अपनी जान दे दी।

युवती के परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी 

युवती के परिजनों ने विधायक के बेटे पुष्पराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
युवती की 2019 में गुजरात में सगाई हो गई, लेकिन पुष्पराज ने लड़केवालों को डरा धमकाकर युवती की सगाई तुड़वा दी थी, हालांकि युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी इसके बाद भी विधायक का बेटा युवती का पीछा करता रहा। एक जगह से सगाई टूटने के बाद युवती की दूसरी जगह सगाई हुई लेकिन पुष्पराज ने वहाँ भी उसकी सगाई तुड़वाने की तमाम कोशिश की, यहां भी विधायक सेना पटेल का बेटा पुष्पराज उसके मंगेतर और उनके परिवार को परेशान करने लगा। आखिरकार परेशान युवती ने अपनी जान दे दी। पुष्पराज पटेल इससे पहले भी विवादो में रहा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews