भोपाल के सतपुड़ा भवन में फिर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

bhopal

MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ सतपुड़ा भवन में एक बार फिर आग लगने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि चौथी और पांचवीं मंजिल की गैलरी में करीब चार से पांच जगहों पर आग सुलग गई थी। जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन के चौथे फ्लोर पर धुआं उठता दिखा। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी फायर उपकरण लेकर पहुंचे। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। जिन्होंने आग पर काबू पाया।

गौरतलब है कि 12 जून 2023 को पहले भी भोपाल के इस सतपुड़ा भवन में आग लगी थी। उस समय आग बुझाने में करीब 20 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था। अगर खबरों की मानें तो इस आग में लगभग 13 हजार महत्वपूर्ण फाइल जलकर राख हो गई थीं। इस आग की वजह शॉट सर्किट को बताया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews