चलती कार में लगी आग, जलकर खाक, बाल-बाल बचा ड्राइवर

चलती कार में लगी आग, जलकर खाक, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Bhopal News : भोपाल के बिरला मंदिर के पास मंगलवार दोपहर उस वक़्त सनसनी फैल गई जब सड़क पर चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार कबाड़ हो गई। कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। वही सड़क के बीच में खड़ी कार में आग देखकर लोग रुक गए और दोनों ओर जाम भी लग गया। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी।

चलती कार में लगी आग 

मामला मंगलवार दोपहर 1 बजे का है। एक कार रोशनपुरा से विधानसभा की ओर जा रही थी। जैसे ही वह बिरला मंदिर के पास पहुंची, अचानक धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा है कि जब कार सड़क से गुजर रही थी तभी वहाँ पर मौजूद एक बच्चे ने कार में आग लगी देखि और उसने ड्राइवर को बताया, ड्राइवर कार से उतरा लेकिन वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही निचले हिस्से में आग लगने लगी।  संभवत: वायरिंग में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। कार पेट्रोल से चल रही थी।

कार में धमाके का डर 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार के टैंक में करीब 10 लीटर पेट्रोल भरा था। ऐसे में लोगों को डर था कि कहीं धमाका न हो जाए। इसलिए वे आग बुझाने के लिए कार के करीब नहीं जा रहे थे। कुछ ही देर में जब फायर ब्रिगेड आई तो आग काबू में आ गई और लोगों ने राहत की सांस ली। जिस जगह आग लगी, उससे कुछ ही दूर घर भी थे। इस कारण हड़कंप मच गया।

[dgv_vimeo_video id=”833684307″]

[dgv_vimeo_video id=”833684653″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews