VIDEO: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग, 1KM तक उड़े टुकड़े, मची अफरा-तफरी

VIDEO: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग, 1KM तक उड़े टुकड़े, मची अफरा-तफरी

भोपाल/दतिया।मध्यप्रदेश के दतिया जिले में गणतंत्र दिवस पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और फिर एक के बाद एक सिलेंडरों में विस्फोट होने लगा।गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दो किलोमीटर तक सिलेंडर फटने से हुए धमाकों की आवाज सुनाई दी। पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी।

दरअसल, मामला जिगना थाना क्षेत्र के दिनारा रोड पर डांग करेरा गांव का है।यहां रविवार दोपह गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के टायर में आग लग गई।धीरे धीरे आग ने विकराल रुप ले लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे और इसके टुकड़े एक किमी के दायरे में उड़े। घटना की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रोड को दोनों ओर से ब्लॉक कर‍ दिया। गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दो किलोमीटर तक सिलेंडर फटने से हुए धमाकों की आवाज सुनाई दी। पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी।

वही सुरक्षा को देखते हुए इलाके की लाइट तुरंत बंद कराई गई और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। जिगना पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ट्रक चालक और परिचालक की तलाश में लगा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews