प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जुड़ेंगे पांच नए वोकेशनल कोर्स

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जुड़ेंगे पांच नए वोकेशनल कोर्स

भोपाल।

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के पाठयक्रम में कौशल विकास पर आधारित दो वर्षीय पाठयक्रम को कक्षा 9वीं से लागू किया जाएगा, जबकि दसवीं कक्षा में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा का आयोजन होगा और विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंडित सुंदरलाल शर्मा सेंट्रल इंस्टीयूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के सहयोग से अभी दो वर्षीय जॉबरोल योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत शैक्षणिक सत्र 2018-2019 से संचालित हो रहे है। इसकी शुरुआत बीते साल सीहोर जिले के शासकीय उधातर माध्यमिक विद्यालय रामपुर से किया गया था। जहां कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को पांच ट्रेंड में प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष कक्षा दसवीं में अन्य चार ट्रेंडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सत्र 2020-21 से शिक्षा विभाग इस योजना को अन्य सरकारी स्कूलों में भी लागू करने जा रहा है। इससे सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूली पाठयक्रमों के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इन बिषयो में मिलेगा प्रशिक्षण

इस साल से सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में चार ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन में एग्रीकल्चर, प्लम्बिंग, सुईंग मशीन ऑपरेटर, आटोमेटिव शामिल है। वहीं कक्षा दसवीं में पांच ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आईटी, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, रिटेल व सिक्यूरिटी प्रमुख है।

यह रहेगें निर्धारित अंक

प्रदेश के 556 शासकीय स्कूलों के कक्षा दसवीं में दो वर्षीय जॉबरोल कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके अंक भी अंकसूची में शामिल किए जाएंगे। 9वीं व 10वीं दोनों ही कक्षाओं में व्यावसायिक परीक्षा के लिए 100 अंक का पूर्णांक निर्धारित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews