रीवा से भोपाल-इंदौर के लिए शुरू होगी फ्लाइट, 20 अगस्त से ग्वालियर से जयपुर उड़ेगा विमान

Indore To Ahmedabad Direct Flight

Indore To Ahmedabad Direct Flight

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जल्द ही रीवा से भोपाल और इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। उन्होने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय से फ्लाइट शुरू करने के लिए प्राप्त निविदा की राशि देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सहमति प्रदान कर दी गई है। वहीं ग्वालियर से जयपुर के लिए भी 20 अगस्त से फ्लाइट शुरू हो रही है। ये जहाज हफ्ते में चार दिन उड़ान भरेंगे और ग्वालियर से जयपुर का सफर महज एक घंटे में पूरा होगा।

जारी रहेगी राजकुंद्रा की न्यायिक हिरासत, जमानत याचिका पर 20 को सुनवाई

रीवा से भोपाल और इंदौर तक फ्लाइट शुरू करने के लिए पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज से मुलाकात की और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा चाहे गए राज्य के 100 प्रतिशत वी.जी.एफ. अंशदान देने के लिए अनुरोध किया। इसपर मुख्यमंत्री ने तत्काल सहमति-पत्र भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा, इंदौर और भोपाल के बीच 72 सीटर विमान सेवा जल्द शुरू होगी। हवाई सेवा प्रारंभ करने से रीवा और आसपास के क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews