लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का एमपी में “का बा” पार्ट 3 गाना वायरल, सरकार पर कसा तंज

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का एमपी में “का बा” पार्ट 3 गाना वायरल, सरकार पर कसा तंज

New Video of Folk Singer Neha Singh :  यू.पी. में का बा’ से फेमस हुई लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने गाने की वजह से सुर्खियों में हैं। नेहा ने एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार पर अपने गाने से से तंज कसा है, नेहा सिंह राठौर ने फिर से मध्यप्रदेश की सरकार पर अपने गाने के जरिए निशाना साधा है। तो वहीं इससे पहले भी सीधी पेशाब कांड, व्यापम घोटाले एवं अन्य मुद्दों पर नेहा राठौर अपने गाने के माध्यम से शिवराज सरकार पर सवाल खड़े कर चुकी है। इस गाने में नेहा ने प्रदेश मिड डे मील, लाडली बहना योजना, स्कूल भवन, बिजली, पानी समस्या, रोजगार, किसान, अपराधों की बढ़ती संख्या, गैस सिलेंडर एवं अन्य मुद्दों पर सीएम शिवराज सिंह को घेरा है।

एम पी में का बा पार्ट 3 

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के इस गाने को पूर्व मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट किया है, नेहा का यह  नया गाना ‘एमपी में का बा’ पार्ट 3 के नाम से है, बता दें कि इससे पहले नेहा राठौर यूपी, बिहार की सरकारों पर भी अपने गाने के जरिए निशाना साध चुकी हैं। यहां तक की नेता राठौर पर कई प्रदेशों में केस दर्ज भी हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews