नाबार्ड के सहयोग से किया जाएगा खाद्यान्न भंडारण क्षमता का विस्तार मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर

नाबार्ड के सहयोग से किया जाएगा खाद्यान्न भंडारण क्षमता का विस्तार मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर

भोपाल।

प्रदेश में खाद्यान्न भंडारण क्षमता के विस्तार के लिए सरकार नाबार्ड का सहयोग लेने की तैयारी में है। यह कहना है खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का। उन्होने कहा कि निजी गोदाम संचालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। खाद्यान्न भंडारण के लिए नए गोदामों का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। इस काम पर नाबार्ड के माध्यम से 221 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस काम को पूरा करने के लिए विकासखंड स्तर पर 136 चिन्हित स्थानों पर और 76 उपार्जन केन्द्रों पर 500-500 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम-सह-उचित मूल्य दुकानों के लिये भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

इस कार्य पर परियोजना की कुल राशि में से 77 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि खर्च कि जाएगी। तोमर ने बताया कि योजना के अनुसार वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की भण्डारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। अभी प्रदेश में वेयर हाऊसों की भण्डारण क्षमता 23 लाख मैट्रिक टन है। अब इन वेयर हाउसों में सीमेन्ट कॉन्क्रीट रोड और बाउड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है।

प्रदेश में 2 स्थानों पर आधुनिक पद्धति से सर्वसुविधायुक्त गोदाम बनाने तथा 66 स्थानों पर डिजिटाईज्ड-9-वे ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। इन कार्यो पर परियोजना की कुल राशि में से 143 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी।खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने बताया है कि निजी गोदाम संचालकों को दिए जाने वाले किराये की राशि को 8 रुपए प्रति टन प्रति माह से बढ़ाकर 18 रुपए प्रतिटन प्रतिमाह किया गया है। इससे नवीन गोदामों के निर्माण के लिए लोग प्रोत्साहित होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews