Video : पहली बार देखेंगे आप सीएम शिवराज का ये रूप, ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर दिखाये तीखे तेवर

Video : पहली बार देखेंगे आप सीएम शिवराज का ये रूप, ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर दिखाये तीखे तेवर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ओबीसी आरक्षण के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)  ने मंगलवार को विधानसभा में तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी आरक्षण को लेकर पाखंड करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी हर हाल में ओबीसी आरक्षण को लागू करने के लिए कृत संकल्पित है।

CM Shivraj ने आज शाम बुलाई BJP विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ से सवाल करते हुए पूछा है कि कमलनाथ जी (Kamal Nath) जवाब दें कि 27% आरक्षण बरकरार रखने के लिए कांग्रेस ने क्या किया ? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पाखंड कर रही है, पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस ने धोखा दिया है। कमलनाथ जी जवाब दें कि 27% आरक्षण बरकरार रखने के लिए कांग्रेस ने क्या किया ? स्टे कराने का षड्यंत्र किया। कांग्रेस का पाखंड हम चलने नहीं देंगे, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है और समाज को तोड़ने के प्रयास में लगी है। कल आदिवासियों को लेकर भ्रम फैलाया और आज पिछड़े वर्ग को भ्रमित करने का कांग्रेस प्रयास कर रही है। 8 मार्च 2019 को 14 से 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का तत्कालीन सरकार (Kamal Nath Government) ने वचन दिया था।

[dgv_vimeo_video id=”585359321″]

[dgv_vimeo_video id=”585362248″]

[dgv_vimeo_video id=”585362464″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews