उपचुनाव: भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम सकती हैं पूर्व विधायक !

उपचुनाव: भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम सकती हैं पूर्व विधायक !

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है| सियासी वार पलटवार के बीच दलबदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है| उपचुनाव की तारीखों को एलान से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है| बीजेपी की पूर्व विधायक पारुल साहू कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। चर्चा है कि शुक्रवार को पूर्व विधायक कांग्रेस की सदस्यता ले सकती हैं|

सियासी गलियारों में कुछ दिनों से पारुल साहू के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाईं जा रही हैं| इस बीच खबर है कि गुरूवार देर शाम पारुल साहू ने देर रात अपने समर्थकों के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात की है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के बड़े नेता उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।

बता दें कि पारुल साहू ने 2013 विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को हराया था, लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। गोविन्द सिंह के भाजपा में आने के बाद से ही पारुल साहू की नाराजगी देखि जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews