
Bhopal-Digvijay Singh sat on strike : भोपाल के कोलार में सिक्स लेन के निर्माण में बाधा बने मकानों को तोड़ा जा रहा है। रविवार को कांग्रेसी इसके विरोध में उतर आए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई कांग्रेसी कोलार तिराहे पर धरने पर बैठे हैं। पूर्व मंत्री खटिया डालकर बैठे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य कांग्रेसी नेता जमीन पर ही बैठे हैं।
इसलिए हो रहा विरोध
दरअसल गरीबों के मकानों को तोड़ने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धरने पर बैठे है, उनके साथ ही पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भी खटिया डाल कर धरने पर बैठे है, कोलार तिराहे पर कोंग्रेसी धरने पर बैठे है, सिक्स लेन निर्माण के बीच में आ रहीं झुग्गियां को लेकर लोगों ने विरोध जताया है, शासन ने यह झुग्गियां तोड़ दी है, कांग्रेस का आरोप है, कि बेघर गरीबों को सरकार ने विस्थापित नहीं किया है।
[dgv_vimeo_video id=”828784010″]
