
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोलते हुए बजरंग दल पर निशाना साधा है, दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को आपराधिक संगठन करार देते हुए कहा की बजरंग दल पूरे देश में विशेषकर मध्य प्रदेश में अपराधियों का संगठन बन चुका है। और इसे पूरी तरह बीजेपी नेताओं और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।
शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान थी पत्नी, कहा नहीं रखूंगी करवाचौथ, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
दिग्विजय सिंह ने मंडला जिले के एनएसयूआई पदाधिकारी सोनू परोचिया की पिछले साल हुई हत्या व बीते दिनों एनएसयूआई पदाधिकारी अभिषेक ज्योतिषी की हत्या मामले में पुलिस कार्यवाही पर नाराजगी जताई है, सरकार को चेतावनी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की मंडला एसपी बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हिमायती क्यों बने हुए हैं, और अब भी अगर पुलिस इस मामलें मे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो वह सड़क पर उतरेगे। उन्होंने कहा कि मंडला के दोनों ही हत्या के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मंडला सहित समूचे मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”638684816″]
