पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने सचिवालय को भेजी चिट्ठी

वचन पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader Of Opposition) बनाए गये हैं । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा को इसकी जानकारी दे दी है| कांग्रेस के संगठन मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा प्रमुख सचिव, मप्र विधानसभा को इस सम्बन्ध में पत्र भेजा गया है| पिछ्ले छह महीने से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। अब तक विधानसभा के रिकॉर्ड में कोई भी नेता प्रतिपक्ष नहीं था|

नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस में पिछले दिनों जमकर सियासी घमासान देखने को मिला था| इसमें वरिष्ठ विधायक डाॅ. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, बालाबच्चन, एनपी प्रजापति और केपी सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के नाम थे। लेकिन इनमें से किसी भी नाम पर सहमति न पाने की वजह से पार्टी आलाकमान ने कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने के संकेत दे दिए थे।

अब कांग्रेस संगठन की ओर से आज विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज कर कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व देने की जानकारी दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews