पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

uma-bharti-campaigning-in-lok-sabha-election-in-madhya-pradesh

Bhopal- Former Chief Minister Uma Bharti’s health deteriorated: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उमा भारती की अचानक से तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उमा भारती ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अत्यधिक थकान और कमजोरी की वजह से तबियत खराब होना बताया है।

किया ट्वीट 

उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कल रात को करीब 11 बजे मेरे अचानक अस्वस्थ होने पर मेरे निवास के पास ही स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में मुझे ले जाया गया। मेरी सभी जांचो में, मैं स्वस्थ पाई गई किंतु अत्यधिक थकान एवं कमजोरी है। सारी जांचो से डॉक्टरों को निश्चिंत हो जाने के बाद मेरे निजी डॉक्टरों के अनुसार मेरा कुछ महीनों के लिये विश्राम ही एकमात्र उपचार है।’ जिसके बाद आज उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उमा भारती ने कहा कि ‘आप प्लीज भूलना मत की मैंने अपने उम्र के 6 साल से यानी लगभग 55 साल से पब्लिक लाइफ में कड़ी मेहनत की है, आपका संदेश, आपकी कोई परेशानी या कोई सूचना आप मेरे ऑफिस को अवश्य देते रहे। आप सब हमेशा मेरे ध्यान में रहेंगे।’ तबीयत खराब होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का ट्वीट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews