बढ़ते पेट्रोलियम के दामों पर पूर्व सीएम का तंज, ‘भाजपा है तो मुमकिन है’

बढ़ते पेट्रोलियम के दामों पर पूर्व सीएम का तंज, ‘भाजपा है तो मुमकिन है’

भोपाल। देश भर में पिछले कई दिनों से रोजाना बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को लेकर कांग्रेस केन्द्र और राज्य सरकार पर आक्रामक बनी हुई है। विरोध स्वरुप कांग्रेस सडक़ पर उतर आई है और साइकिल रैली और धरना प्रदर्शन दे रही है। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ भी सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ट्वीट कर शिवराज सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पूरे में देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में मिल रहा है। देश में सबसे महँगे डीज़ल वाले राज्यों में भी मप्र तीसरे नंबर पर है। इंदौर में भी डीजल की कीमत देश में तीसरे स्थान पर है जबकि पेट्रोल इंदौर में देश में दूसरे स्थान पर महंगा मिल रहा है। भाजपा है तो सब मुमकिन है।
कमलनाथ यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि आज 20 वें दिन भी पेट्रोल- डीज़ल की क़ीमत में वृद्धि से जनता पर निरंतर महंगाई की मार पड़ रही है। जब- जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आती है, प्रदेश विकास को छोडक़र, प्रदेश की छवि खराब करने वाले हर मामले में देश में शीर्ष पर पहुँच कर एक नया रिकॉर्ड बनाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews