
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक और दुखद खबर मिल रही है। पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस तिवारी (Former IAS officer RS Tiwari) का निधन हो गया है।वे भोपाल जिले के आरटीओ (Bhopal RTO) संजय तिवारी के पिता थे। बीते दिनों से पूर्व आईएएस बीमार चल रहे थे, जहां आज सोमवार को 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, पार्टी में शोक लहर
पूर्व आईएएस आरएस तिवारी मूलत:ग्वालियर के थे और कई पदों पर थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को 11:00 बजे सुभाषनगर विश्राम घाट पर होगा। तिवारी परिवार ने सभी मित्रों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उनके निधन पर कई अधिकारियों और नेताओं ने शोक जताया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

