पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर की तबियत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से भोपाल लाने की तैयारी

बृजेंद्र सिंह राठौर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कांग्रेस विधायक (Congress MLA) और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर (Former minister Brijendra Singh Rathore) की तबियत अचानक बिगड़ गई है।कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर को झांसी से जल्द ही एयरलिफ्ट करके भोपाल लाने की तैयारी की जा रही है। जहां पर चिरायु हास्पिटल में उनका इलाज किया जाएगा।  इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Office) ने ट्वीट द्वारा की है।

यह भी पढ़े.. जिले में 30 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, अलीराजपुर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

दरअसल, बीते दिनों दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।इसके बाद वे  घर में ही आइसोलेट हो गए थे, लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां एडमिट रहते हुए उनकी हालत में विशेष सुधार नहीं हुआ तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनको भोपाल लाने की बात कही।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने आज नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से फोन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ (Kamal Nath) को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर को एयर एम्बुलेंस से भोपाल लाया जायेगा। वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़े.. एक और बीजेपी विधायक का कोरोना से निधन, सीएम ने जताया शोक

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ ‌विधायक श्री बृजेंद्र सिंह राठौर जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है।मां पीतांबरा से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  ने लिखा है कि पूर्व मंत्री और पृथ्वीपुर विधानसभा से विधायक श्री बृजेंद्र सिंह राठौर के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है।मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews