बवाल मचा सकती है शिवपूजा को लेकर पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले की टिप्पणी, कांग्रेस ने किया सवाल

बवाल मचा सकती है शिवपूजा को लेकर पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले की टिप्पणी, कांग्रेस ने किया सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने शिवलिंग को लेकर एक टिप्पणी की है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। शिवलिंग श्रृंगार और पूजन पर उठाए उनके सवाल पर अब कांग्रेसी निशाना साध रहे हैं।

दरअसल राष्ट्रीय महाचसिव कैलाश विजयवर्गीय ने महाकाल दर्शन को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो पर पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि “शिव के लिंग का श्रृंगार? अजीब नहीं लगता! श्रृंगार तो शिवजी की मूर्ति का होना चाहिए।” इस तरह उन्होने शिवलिंग पूजन और श्रृंगार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लेकिन कुसुम मेहदेले की ये टिप्पणी कांग्रेस के निशाने पर आ गई है और अब कांग्रेस इसपर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया है कि “भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट पर पूर्व मंत्री कुसुम महदेले का इस तरह का बेतुका व बेहूदा जवाब , समझ नही आया….? वो स्पष्ट करे , उनका आशय क्या है…?” बता दें कि कुसुम मेहदेले पहले भी अपने इस तरह के सवालों से विवादों में घिर चुकी हैं। उन्होने कुछ समय पहले कहा था कि हिंदुस्तान में हिन्दू महिलाये बहुत सारे व्रत पति या पुत्र की आयु की सुरक्षा या आयु बढ़ाने के लिए करती हैं। क्या ये इतने कमजोर या असुरक्षित हैं। उनसे इस बयान पर भी काफी हंगामा मचा था और अब शिवलिंग को लेकर दिए गए बयान पर भी बवाल मचना तय माना जा रहा है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1413779559304990722?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews