सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, लोग जमकर निकाल रहे भड़ास

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल, लोग जमकर निकाल रहे भड़ास

भोपाल। कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थामने वाले सिंधिया समर्थक कमलनाथ सरकार के 6 पूर्व मंत्रियों के सोशल मीडिया पर इन दिनों जनता जमकर भड़ास निकाल रही है। दरअसल इन पूर्व मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर कोई भी संदेश दिया जाता है तो लोग कमेंट कर-करके इनकी नींद उड़ा रहे हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने वाले पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पार्टी छोड़ने की वजह कमलनाथ की भ्रष्टाचार सरकार बताई तो लोगों ने सिलावट पर बेटे के माध्यम से तबादला उद्योग चलाने और खुद को 35 करोड़ रूपये में बेचने और जनता के साथ गद्दारी करने के कमेंट कर डालें । लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि वोट हमने सिंधिया को नहीं बल्कि कांग्रेस को 5 साल के लिए दिया था और सिलावट ने बोली लगाकर खुद को बेच दिया। इतना ही नहीं, लोगों ने ये भी लिखा कि कोरोना जब पैर पसार रहा था तब सिलावट अपना भविष्य सुरक्षित करने बेंगलुरु में थे।

एक और पूर्व मंत्री इमरती देवी के फेसबुक अकाउंट पर लोगों ने हद पार कर दी और उन्हें बेहद अश्लील गालियां तक दी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों ने इमरती देवी से भाजपा से मिले तथाकथित 35 करोड़ रूपये में से 5 करोड़ जनता को देने का भी एलान करने को कहा । लोगों ने उनसे यह भी कहा कि आपसे दुख के समय सहयोग की अपेक्षा थी लेकिन आपने तो अपना ही ईमान बेच डाला।

यही हालत सिंधिया गुट के दूसरे मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिसोदिया और प्रद्युम्न सिंह तोमर की है। जाहिर सी बात है कि जनता का इन्हें कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में जाना सहान नहीं हो रहा। ऐसे में सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन देखकर तो यही लगता है कि आने वाले समय मे जब ये लोग उपचुनाव में मैदान में जाएंगे तो उनके लिये राह आसान नहीं होने वाली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews