कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर बोले पूर्व मंत्री, PCC से नहीं हुई औपचारिक घोषणा, BJP ने कसा तंज

pc sharma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची (Candidate List) जारी कर दी है| वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा (PC Sharma) ने प्रत्याशियों की लिस्ट पर अनभिज्ञता जताई है| उनका कहना है कि नाम दिल्ली से तय होकर आए हैं, पीसीसी (PCC) से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है| इस पर मंत्री विशवास सारंग ने तंज कसते हुए कहा है कि एआईसीसी और पीसीसी में झगड़ा चल रहा है| इसलिए नाम दिल्ली से तय हो रहे हैं|

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची पर अनभिज्ञता जताई है| पीसी शर्मा कहा ने दिल्ली से प्रत्याशियों की सूची जारी की होगी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए दिल्ली से घोषित प्रत्याशियों की मुझे कोई जानकारी नहीं है| पीसी शर्मा के बयान को बीजेपी ने मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है|

अध्यक्ष ही इम्पोर्टेड है तो प्रत्याशी भी ऊपर से ही आएंगे: सारंग
पीसी शर्मा के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा हमला बोला है| उन्होंने कहा कि एआईसीसी और पीसीसी में साफ झगड़ा दिख रहा है| इसी कारण प्रत्याशियों के नाम दिल्ली से तय होकर आ रहे हैं| मंत्री सारंग ने कहा कि जिस पार्टी का अध्यक्ष ही इम्पोर्टेड है तो प्रत्याशी भी ऊपर से इम्पोर्ट होकर ही आएंगे| सोनिया गाँधी भी इटली की निवासी हैं, भारत का कोई व्यक्ति कांग्रेस को नहीं मिला अध्यक्ष पद के लिए, एक ही परिवार की गुलामी कर रहे हैं| उन्होंने कहा जो दुकान लुट चुकी है, उसका मैनेजर कोई भी हो, सामान नहीं बिकेगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews