पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह का बीजेपी से इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा त्यागपत्र

Rustam Singh resigns from BJP

पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखे पत्र में उन्होने दो पंक्तियों में अपनी बात समेट दी है। रुस्तम सिंह ने लिखा है ‘मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। साथ में समस्त उत्तरदायित्व से इस्तीफा देता हूं।’ पत्र की प्रतिलिपि उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और मुरैना जिलाध्यक्ष को भेजी है। बता दें कि पिछले दिनों उनके बेटे राकेश सिंह ने टिकट न मिलने से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीएसपी में शामिल हो गए थे।

रुस्तम सिंह ने दिया इस्तीफा

रुस्तम सिंह एक पूर्व पुलिस अधिकारी और अब मध्य प्रदेश के एक सक्रिय राजनेता हैं। वे 8 साल तक जबलपुर, इंदौर और रायपुर में एसपी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। उन्होने आईजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। सेवाकाल में मेधावी और प्रतिष्ठित सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक प्राप्त किया। वे सन 2003 में बारहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित एवं खेल और युवक कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, जैव विविधता तथा जैव प्रौद्योगिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रहे।

बेटे ने थामा बीएसपी का दामन

मुरैना के पूर्व बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। बीएसपी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम ने शुक्रवार को राकेश सिंह को बसपा की सदस्यता दिलाई। राकेश सिंह टिकट न मिलने से बीजेपी से नाराज चल रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब वह बीएसपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। रुस्तम सिंह ने इसे कहा था कि पार्टी के सभी सर्वे हमारे पक्ष में थे, लेकिन एकतरफा निर्णय लिया गया। इस वजह से बेटे को टिकट नहीं मिला लेकिन अब वह चुनाव लड़ेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews