पूर्व मंत्री का बंगला खाली करवाने पहुंचे अधिकारी, 2 बार हो चुका है नोटिस जारी

पूर्व मंत्री का बंगला खाली करवाने पहुंचे अधिकारी, 2 बार हो चुका है नोटिस जारी

भोपाल।
सत्ता में आते ही प्रदेश की शिवराज सरकार (shivraj sarkar) एक्शन मोड में आ गई है और पूर्व मंत्रियों(former minister) के बंगले को खाली करवाना शुरु कर दिया है।आज दोपहर में पूर्व मंत्री तरुण भनोट(tarun bhanout) का बंगला खाली कराने के लिए संपदा के कर्मचारी पहुंचे ।इस दौरान तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।बताया जा रहा हैकि भनोट को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका था, बावजूद इसके उन्होंने बंगला खाली नही किया , इसके बाद कर्मचारियों को भेजकर खाली करवाने की तैयारी की गई है।

दरअसल, राज्य सरकार ने कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस थमाया है, बेदखली नोटिस में बंगला खाली करने की अवधि सात दिन तय कर की गई है।वही नोटिस में यह भी लिखा है कि तय समय पर बंगला खाली नहीं किया तो जबरन बंगले खाली करवाए जा सकते हैं। इसमें उन मंत्रियों का नाम शामिल नहीं है जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। वही भनोट का बंगला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को अलॉट किया गया है। इसके पहले भी तरुण भनोट को दो बार नोटिस जारी हो चुके हैं, बावजूद इसके उन्होंने बंगला खाली नही किया, जिसके बाद आज बुधवार को कर्मचारी चार इमली स्थित बी-16 बंगले को खाली करने करवाने पहुंचे।

इधर दल के पहुंचते ही तरुण भनोट ने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखकर बताया है कि मैं कोरोना के चलते जबलपुर में हूं इसलिए खाली नहीं कर पाया हूं, साथ ही विधानसभा का सदस्य हूं और मुझे भोपाल में कोई भी बंगला अलर्ट नहीं हुआ है ऐसे में मैं अपना सामान कहां रखूगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews