पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने जताया दुख

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भाजपा के वरिष्ठ नेता (BJP Leader) और पन्ना (Panna) के पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल (Former MLA Jai Prakash Patel)  का निधन हो गया है। पटेल पन्ना विधानसभा से सबसे कम उम्र वाले विधायक रहे थे। पन्ना जिले में वे हीरा के नाम से मशहूर थे। पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. 15 मई के बाद नहीं डिलीट होगा WhatsApp अकाउंट, जल्द आएगा यह नया फीचर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि पन्ना विधानसभा से पूर्व विधायक श्री जय प्रकाश पटेल जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि पन्ना विधानसभा से पूर्व विधायक श्री जय प्रकाश पटेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।ॐ शांति!!

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन जिलों में येलो अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है कि पन्ना विधानसभा से पूर्व विधायक श्री जय प्रकाश पटेल जी के निधन दुखदः समाचार प्राप्त हुआ है। परम पिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें॥ ॐ शांति॥

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews