पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष विक्रम वर्मा कोरोना पॉजिटिव,घरवालों की भी जांच होगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष विक्रम वर्मा कोरोना पॉजिटिव,घरवालों की भी जांच होगी

भोपाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष रहे विक्रम वर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में दाख़िल किया गया है। जिले के अधिकारियों के अनुसार उनकी तबियत खराब होने के बाद सोमवार को उनकी जांच की गई थी, वहीं जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। एहतियातन उनकी विधायक पत्नी नीना वर्मा तथा स्टाफ की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय नेताओं के अनुसार वे दो दिन पहले गुरु पूर्णिमा पर मोहनखेड़ा गए थे। उसके बाद उन्हें सर्दी-खांसी के साथ बुखार आ गया था, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच करवाई गई थी। उनके कुछ नजदीकी लोगों का कहना है कि वे भोपाल भी गए थे। उनके घरवालों को भी होम क्वारेंटाइन किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews