IPS पवन जैन के पिताजी की स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 2100 से अधिक मरीजों का परीक्षण

IPS पवन जैन के पिताजी की स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 2100 से अधिक मरीजों का परीक्षण

Free eye camp organized : वरिष्ठ IPS पवन जैन ने अपनी जन्मस्थली राजाखेड़ा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। पवन जैन हर साल इस तरह के शिविर का आयोजन करते हैं और अब तक यहां से कई जरूरतमंदों को लाभ मिल चुका है। वे लंबे समय से अपने पिताजी की पावन स्‍मृति में समाजसेवा के कार्य से जुड़े हैं। इसी कड़ी में बाबूलाल जैन सेवा संस्‍थान के 22 वें नि:शुल्‍क चिकित्‍सा एवं नेत्र तथा दंत ऑपरेशन के शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविव में देश के शीर्ष नेत्र चिकित्सक डॉक्टर पुरेंद्र भसीन उपस्थित रहे। बता दें कि मानव सेवा का यह सिलसिला 2001 से लगातार जारी है और चंबल क्षेत्र के एक लाख से अधिक मरीजों को अब तक प्रत्‍यक्ष रूप से लाभ पहुँच चुका है। इस बार  शिविर में 2100 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया। 347 चयनित लोगों में से प्रथम चरण में 160 नेत्र ऑपरेशन रत्‍न ज्‍योति नेत्रालय, ग्‍वालियर में किये गये और 300 से अधिक दांतों के ऑपरेशन डॉ पुलकित शर्मा के नेतृत्‍व में राजाखेड़ा में ही किये गये। वहीं 700 लोगों को कैंप में ही चश्‍मे बनाकर वितरित किये गये तथा पूरी तरह दंत विहीन हो चुके 48 लोगों की नई बत्‍तीसी भी परमार्थ सेवा न्‍यास, मुरैना के दंत चिकित्‍सकों द्वारा बनाई गई है।  ”सर्वे भवन्‍तु सुखिन:, सर्वे संतु निरामय:” के इस पुनीत महायज्ञ में नव वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर सैकड़ों लोगों के जीवन में नया उजाला आया है। शिविर का शुभारंभ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews