गांधीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

गांधीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

Bhopal News : राजधानी भोपाल के पास गांधीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों से लगभग 3,00,000 का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट रोड स्थित लाऊंखेड़ी की तरफ से तस्कर को गांजा देने जा रहा है। पुलिस ने तुरंत इस मामले को लेकर एक टीम बनाई और टीम को मौके पर रवाना किया। जिसके बाद आरोपी को बीच रास्ते में ही रोक लिया गया। बता दें कि वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था।

बाइक जब्त

आरोपी के पास से बाइक समेत 4 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। उधर भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने इसी इलाके से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा समेत एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी चाऊमीन का ठेला लगाता था। वहीं, उसके बगल में दूसरा आरोपी मैकेनिक का काम करता था। इन लोगों के बीच मित्रता हुई और दोनों ने मिलकर गांजे की तस्करी में हाथ आजमाना शुरू कर दिया।

पुछताछ जारी

बता दें पुलिस ने इस मामले में मूवीन अली और दूसरा आरोपी तोहीद अली को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना व्यक्त की गई है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews