
आज से नव दुर्गा महोत्सव प्रारंभ हो गया है, नौ दिनों तक माँ शक्ति के नौ रूपों की पूजा अर्चना होगी, इसके साथ ही गरबा डांडिया उत्सव की शुरुआत होगी, लेकिन इस बीच राजधानी में एक गरबा आयोजकों द्वारा लगाये गए पोस्टर ने धार्मिक आयोजन को सियासी रंग दे दिया है, आयोजकों ने जेहादियों की एकत्री पर रोक लगा दी जिसपर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है जिसपर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है।
मध्य प्रदेश में माँ दुर्गा की आराधना का पर्व आज से शुरू हो गया है, जगह जगह माता के पंडालों के साथ साथ गार्डंस और खुले मैदानों में गरबा डांडिया के पंडाल भी सज गए हैं, इस बीच राजधानी भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में एक गरबा आयोजकों ने अपने यहाँ जेहादियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है।
आयोजकों का कहना है कि जो सनातन में विश्वास रखता है हमारी माँ बहनों को माँ, बहन की तरह माने, हमारी देवी में आस्था रखे, जो गंगा जल पीता है, जो कलावा बांधता है, जो तिलक लगाता है जो वराह को प्रमाण कर सकता है उसका स्वागत है यदि फिर भी कोई गैर सनातनी घुसता है तो उसे सनातन में लेकर आएंगे वर्ना अपने तरीके से स्वागत करेंगे।
जेहादियों की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस, जताई आपत्ति
अब आयोजकों द्वारा लगाई गई एंट्री से कांग्रेस भड़क गई कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताते हुए पूरी मुस्लिम समाज को जेहादी बताने वालों पर कार्रवाई की मांग की, जिसपर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास को कायदे में रहकर बात करनी चाहिए।
क्या आयोजकों ने गरबा में मुस्लिम समाज को आमंत्रित किया है?
भाजपा विधायक ने कहा, क्या आयोजकों ने गरबा में मुस्लिम समाज को आमंत्रित किया है? जिनको जेहादी कहा जा रहा है वो ऐसे लोग हैं जो बहन बेटियों को छेड़ते हैं और यदि वो ऐसा करने वाले लोग नहीं है तो खुद आयें अपनी बहन, बेटी, माँ सबको लायें गंगाजल पिएं, आरती करें हिन्दू धर्म स्वीकार करें क्योंकि ये हिन्दू धर्म का पर्व है।
बहन बेटियों को छेड़खानी करने वालों से बचाना आयोजकों की जिम्मेदारी
रामेश्वर शर्मा ने कहा क्या कोई भी मुसलमान ईद की नमाज में बीच में हिन्दू को खड़ा कर सकता है? वहां अनुमति नहीं है तो आप सनातन परमप्र एक गरबा उत्सव में कैसे आ सकते हैं? उन्होंने कहा बहन बेटियों की रक्षा करना उन्हें छेड़खानी करने वाले जेहादियों, असामाजिक तत्वों से बचाना आयोजको की जिम्मेदारी है, उसे सजा मिलेगी।
गरबे में प्रवेश के लिए वराह को प्रणाम करना जरूरी
अवधपुरी कृष्ण सेवा समिति ने बताएं गरबा पंडाल में प्रवेश के नियम#Navratri #navratrifestival #NavratriVibes #garba #bhopal pic.twitter.com/58va3k5T6d
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 22, 2025
[dgv_vimeo_video id=”1120800286″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

