श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले आज जय श्रीराम बोल रहे है -रामेश्वर शर्मा

श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले आज जय श्रीराम बोल रहे है -रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने बरखेड़ा सालम में 30 लाख से बनने वाली गौ शाला के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया । भूमि पूजन करने पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 33 करोड़ देवी देवता जिस गौ माता में वास करते है वह हमारे लिए पूजनीय है वंदनीय है । गांव -गांव गौ शाला बने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा राशि उपलब्ध करायी गयी है जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है ।

शर्मा ने कहा कि हुज़ूर विधानसभा की सभी 53 ग्राम पंचायतों में गौ शाला का निर्माण कराया जाएगा । शर्मा ने कहा कि करपात्री जी महाराज के साथ गौ भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग गौ शाला बनाने का आज झूठा वादा करते है यह वही लोग है जो प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया करते थे वही आज जय जय श्रीराम के नारे लगा रहे है । भारत मे ऐसे पाखंडियों ने देश की धार्मिक भावनाओं को चोटिल किया है पर देश के सामने ऐसे लोगो का चेहरा उजागर हो चुका है । शर्मा ने कहा कि समय रहते है गौ माता के संवर्धन एवं पशुधन को प्रोत्साहित किया होता तो आज गौ शाला की आवश्यकता ही नही होती ।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना गांवों के लिए वरदान-रामेश्वर
बरखेड़ा सालम में 30 लाख की गौ शाला का भूमि पूजन करने पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनायी गयी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना नागरिको के लिए वरदान है । स्वामित्व योजना के माध्यम से गांवों में सालों से रहने वाले नागरिको को भू स्वामी बनाया जा रहा है । जिससे उस संपत्ति के विरुद्ध उन्हें लोन भी मिल सकेगा ।

28 करोड़ से बनेगी भौरी-बरखेड़ा-तूमड़ा की सड़क भूमि पूजन 9 नवम्बर को
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि भौरी से बरखेड़ा सालम- तूमड़ा सड़क का निर्माण कराया जाएगा । 12 किलोमीटर लंबे, 7.5 मीटर चौड़े इस मार्ग को 28 करोड़ की लागत से एमपीआरडीसी द्वारा बनाया जाएगा । इस सड़क निर्माण से बरखेड़ा सालम, पाटनिया,सपेरा बस्ती, रतनपुर, तूमड़ा आदि गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे । शर्मा ने बताया कि उक्त सड़क का भूमि पूजन आगामी 9 नवम्बर को किया जाएगा ।

ये रहे उपस्थित
भूमि पूजन अवसर पर एसडीएम हुज़ूर क्षितिज शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा देवेश मिश्रा, तहसीलदार चंद्र शेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी अंतिमा समाधिया, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मेवाड़ा, सरपंच अनूप चंदा मेवाड़ा, प्रमोद राजपूत, वीरेंद्र मारण, चांद सिंह मेवाड़ा, पप्पू तिवारी, अशोक मीना, विकास मारण, आशीष सिंगरोली, सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews