गौतम अडानी मामले को लेकर जीतू पटवारी BJP पर हमलावर, बोले- सारे अंतरराष्ट्रीय अपराधी नरेंद्र मोदी के दोस्त ही क्यों निकलते हैं?

देश की ऐसी संस्थाएं जो देश के आम नागरिक की रक्षा करती है वो आज अडानी के यहाँ गिरबी हैं जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।
Jitu Patwari attacks BJP on Gautam Adani

MP Congress President Jitu Patwari attacks BJP : गौतम अडानी रिश्वतकांड ने विपक्ष को भाजपा पर हमलावर होने का बड़ा मौका दे दिया है, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले रहे हैं, कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि गौतन अडानी को पीएम मोदी का संरक्षण है, मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तो बड़ा सवाल ही पूछ लिया है, उन्होंने कहा है कि सारे अंतरराष्ट्रीय अपराधी नरेंद्र मोदी के दोस्त ही क्यों निकलते हैं?

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा, सबका साथ सबका विकास का नारा देकर नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली लेकिन उन्होंने हम दो हमारे दो का ही विकास किया,  राहुल गांधी और कांग्रेस बार बार इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

फिर साबित हो गया देश का धन कुछ लोगों के हाथों में 

कांग्रेस नेता ने कहा, लोकसभा चुनाव हो या फिर राज्यों के विधानसभा चुनाव हो राहुल गांधी ने हमेशा कहा कि इस देश में मोनोपोली चल रही है सिर्फ कुछ लोगों को देश का सारा धन दिया जा रहा है, जो फिर से साबित हुआ है हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी शेयर होल्डर को लूटा गया ऐसा खुलासा था इसमें भाजपा और नरेंद्र मोदी की मिलीभगत थी।

देश नहीं बिकने दूंगा का नारा देने वाले मोदी जी ने अडानी को बेच दिया 

जीतू पटवारी ने कहा कि इस खुलासे के बाद मोदी जी को बताना पड़ेगा कि हम अडानी के हैं कौन, क्या रिश्ता है अडानी से राहुल गांधी ने अडानी और मोदी का एक साथ हवाई जहाज का फोटो संसद में दिखाया था तो उन्हें और उनके साथ कई सांसदों को परेशानी झेलनी पड़ी, देश की ऐसी संस्थाएं जो देश के आम नागरिक की रक्षा करती है वो आज अडानी के यहाँ गिरबी हैं जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है, देश नहीं बिकने दूंगा का नारा देने वाले मोदी जी ने 30 प्रतिशत देश अडानी को बेच दिया है।

ये सारे  अंतरराष्ट्रीय अपराधी मोदी के ही साथी क्यों निकलते हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, मोदी जी कहते थे कि देश का पैसा लूट कर विदेश भागने वालों को कॉलर  पकड़कर लेकर आऊंगा लेकिन मेहुल चौकसी, विजय माल्या, ललित मोदी  ये सब अंतर राष्ट्रीय क्रिमिनल हैं जिन्होंने देश को लूटा और अब इसमें गौतम अडानी का नाम जुड़ गया, जीतू पटवारी ने सवाल किया,  आखिर ये सारे  अंतरराष्ट्रीय अपराधी मोदी के ही साथी क्यों निकलते हैं?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews