रिटायर्ड IPS से घर बैठे लीजिये कानूनी सलाह, एफबी पेज को करें फॉलो

रिटायर्ड IPS से घर बैठे लीजिये कानूनी सलाह, एफबी पेज को करें फॉलो

भोपाल| कानूनी पेचीदगियों में अक्सर उलझकर रह जाने वाले आम आदमी की मुश्किलें आसान करने के लिए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव (Dr. Shailendra Shrivastava) ने सराहनीय पहल की शुरुआत की है| डॉ. श्रीवास्तव देश के जाने-माने साइबर विशेषज्ञों (Cyber Expert) में से एक हैं। उन्होंने ऑनलाइन काउंसलिंग (Online Counseling) की शुरुआत की है|

डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव फेसबुक के माध्यम से हर रविवार महिला अपराध, खेल, ड्रग एब्यूज, बाल अपराध, सड़क सुरक्षा, विवादों का हल और क्राइसिस मैनेजमेंट जैसे विषयों पर नियम-कानून और प्रक्रिया की सलाह देंगे। शैलेंद्र श्रीवास्तव जिन विषयों को लेकर कानूनी सलाह देने जा रहे हैं उन विषयों का उन्हें गहन अध्ययन भी है और उनसे संबधित विभागों में भी लंबे समय पदस्थ भी रहे हैं चाहे वह खेल संचालक का पद हो या फिर भोपाल और इंदौर के आईजी या परिवहन आयुक्त व अध्यक्ष हाउसिंग का।

अनुभव के पिटारे से देंगे कानूनी सलाह
इसके अलावा डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव देश के जाने-माने साइबर विशेषज्ञों में से एक माने जाते हैं। अपने जीवन की उपलब्धियों और अनुभवों के माध्यम से डॉक्टर शैलेंद्र समाज के उस तबके की सेवा करना चाहते हैं जो उचित कानूनी सलाह के अभाव में न्याय के लिए भटकता ही रह जाता है और न्याय से वंचित रह जाता है । डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव का मानना है कि सस्ता और सुलभ न्याय हर व्यक्ति का अधिकार है और उसे दिलाने के लिए प्रयास करना समाज के उस हर व्यक्ति का कर्तव्य है जो ऐसा कर सकता है सोशल मीडिया पर कानूनी सलाह देने की कल्पना भी इसी भाव की उपज है ।

कानूनी सलाह के लिए फेसबुक पर जुड़ें
डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव हर रविवार को 1 घंटे दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक फेसबुक के माध्यम से लोगों को कानूनी सलाह देंगे। इसके लिए डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने फेसबुक पर (ask shailendra shrivastva 1986 ips retd.) के नाम से एक फेसबुक पेज भी बनाया है। 19 जुलाई 2020 रविवार से डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव के इस अनूठे अभियान की शुरुआत होने जा रही है। डॉ श्रीवास्तव से ऑनलाइन कानूनी सहायता पाने के लिए लोग उनके इस फेसबुक पेज (ask shailendra shrivastva 1986 ips retd.) से जुड़ सकते हैं और पेज को लाइक कर उसे पसंद भी कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/AskShailendraSrivastavaIPS1986Retd

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews