डॉक्‍टर की मनमानी ने ली बच्‍ची की जान, CMHO को नोटिस जारी

महिला के परिजनों ने डिलीवरी के नाम पर रूपये की मांग करने की शिकायत की तो महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला को तीन दिन अस्पताल में भर्ती रखा।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : हरदा जिले के जिला अस्पताल में पदस्‍थ एक महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाने के लिये उससे 8 हजार रूपये की मांग करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद डाक्टर ने महिला का न तो उपचार किया और न ही उसे किसी अन्य अस्पताल में रेफ़र किया।

नवजात की मौत 

बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने डिलीवरी के नाम पर रूपये की मांग करने की शिकायत की तो महिला चिकित्सक ने गर्भवती महिला को तीन दिन अस्पताल में भर्ती रखा, उसके बाद बीते रविवार को डॉक्‍टर को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ द्वारा गर्भवती महिला की नॉर्मल डिलीवरी करा दी गई, इससे नवजात की मृत्‍यु हो गई।

आयोग ने दिया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, हरदा से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एवं प्रसूता के जिला चिकित्सालय हरदा में भर्ती किये जाने के समय से हुई जांच आदि से संबंधित दस्‍तावेजात की प्रतियां तीन सप्‍ताह में मांगी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews