कांग्रेस विधायक बोले- कांग्रेसियों के लिए तेल लगी लाठियां तैयार, देखिये वीडियो

कांग्रेस विधायक बोले- कांग्रेसियों के लिए तेल लगी लाठियां तैयार, देखिये वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासी घमासान में रोज नए-नए रोचक वाकये सामने आ रहे हैं । ताजा मामला कांग्रेस के मुरैना जिले से विधायक गिर्राज दंडोतिया के एक वीडियो का है जिसमें वे बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दंडोतिया कह रहे हैं कि उन्हें बंधक बनाकर रखने की बात बिल्कुल गलत है। उन्हें कोई बंधक नहीं बना सकता बल्कि बीजेपी के लोग उनके साथ जरूर हैं लेकिन उनकी बहुत अच्छी खातिरदारी हो रही है। कांग्रेस के कुछ लोगों ने जरूर इस स्थान पर आने की कोशिश की थी लेकिन उनके लिए हमने तेल लगाकर लाठियां तैयार रखी है ।लड़ाई झगड़े के लिए तो हम हमेशा तैयार रहते हैं ।

दरअसल गिर्राज दंडोतिया उन 20 विधायकों में से एक हैं जो बेंगलुरु में सिंधिया के समर्थन में गए हैं और जिन्होंने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिए हैं। ऐसे विधायकों को वापस लाने की कवायद में जुटी कांग्रेस अब तक सफल नहीं हो पाई है। हालांकि उसका दावा है कि इनमें से कई घर वापसी कर लेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो गई इसमें कहा गया कि गिर्राज दंडोतिया की बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता से हाथापाई हो गई और उन्होंने उनके घूसे मारे । वीडियो में गिर्राज ने इस बात का भी खंडन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews