GIS 2025: MP में आये उद्योगपतियों से बोले जीतू पटवारी, दावे सच्चे हों, ‘कागजी-कलाबाजियां’ अब तक वादों में ही दिखाई दी हैं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट शुरू हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया उन्होंने औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए 18 नई नीतियों को लॉन्च किया
Jitu Patwari

Jitu Patwari

GIS 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरू हुई दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर जहाँ  प्रदेश की भाजपा सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है और की लाख करोड़ रुपये के विनेश की उम्मीद जाता रही है वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस अपना सियासी धर्म निभाते हुए आंकड़े गिनाकर विरोध कर रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसी क्रम में मध्य प्रदेश आये उद्योगपतियों का ये कहकर स्वागत किया- “आग्रह यही है निवेश और विकास के सभी दावे सच्चे हों”

24 और 25 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ आज पीएम नरेंद्र मोदी ने किया, उन्होंने न सिर्फ़ मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ की बल्कि उद्योगपतियों की मध्य प्रदेश में उपलब्ध संसाधन और मध्य प्रदेश की देश के राज्यों में अलग अलग क्षेत्र में पोजीशन भी बताई। पहले ही दिन गौतम अडानी जैसे बड़े उद्योगपति ने मध्य प्रदेश में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा कर इस समिट के सफल होने के संकेत दे दिए।

उधर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश में निवेश के दावों और उनसे मिलने वाले रोजगार (नौकरियों ) के आंकड़ों को लेकर पिछले कई दिनों से एमपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता इस तरह के आयोजनों को मात्र एक इवेंट बता रहे हैं, उनका कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिर्फ इवेंट करा रहे रहे हैं न निवेश आ रहा है ना रोजगार।

तंज भरे अंदाज में जीतू पटवारी ने MP आये उद्योगपतियों का स्वागत किया 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज शुरू हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS 2025) में आये उद्योगपतियों का तंज भरे अंदाज में स्वागत किया, जीतू पटवारी ने X पर लिखा- मेरे प्रदेश में आए सभी उद्योगपतियों का स्वागत करता हूं,  यह कहना भी चाहता हूं कि मेरे मध्य प्रदेश की एक अलग परंपरा और पहचान है, देश का ह्रदय प्रदेश भी औद्योगिक विकास के जरिए गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लड़कर, उन्हें दूर करना चाहता है।

निवेश आज के मप्र की आवश्यकता ही नहीं, अब अनिवार्यता

उन्होंने कहा मैं अभी मानता हूं कि प्रदेश ही इन दोनों बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए औद्योगिक उन्नति सुधार का एक बड़ा रास्ता बना सकती है। चूँकि निवेश आज के मप्र की आवश्यकता ही नहीं, अब अनिवार्यता बन चुकी है, इसीलिए, आप सभी की उपयोगिता जरूरी है।

‘कागजी-कलाबाजियां’ अब तक वादों में ही दिखाई दी हैं

जीतू पटवारी ने कहा- आग्रह यही है निवेश और विकास के सभी दावे सच्चे हों क्योंकि, ऐसी ‘कागजी-कलाबाजियां’ अब तक वादों में ही दिखाई दी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आज आपकी उपस्थिति आंकड़ों के साथ, मध्य प्रदेश के “वास्तविक विकास” की नींव भी मजबूत करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews