एमपी बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर, प्रक्रिया शुरू, इन जिलों को मिलेगा लाभ, बिलों में भी छूट, जानिए कैसे?

electricity bill payment

MP Electricity News 2023: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (MP Electricity Consumers) के लिए राहत भरी खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 28 जनवरी (शनिवार) एवं 29 जनवरी (रविवार) को भी बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे और बिजली बिलों (MP Electricity bill) का ऑनलाइन भुगतान करने पर छूट भी मिलेगी।

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में 28 जनवरी (शनिवार), एवं 29 जनवरी (रविवार) को बिजली बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।कंपनी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिन खुले रहेंगे।

ऐसे करें बिल भुगतान

बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल आफिस में कैश काउंटरों पर बिल भुगतान और भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित ATP मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा बिलों के भुगतान की सुविधा MP ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।

सौर ऊर्जा की 1000 मेगावाट इकाइयों के निर्माण कार्य जारी

  • केंद्र और राज्य शासन द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के लिए अनेक कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। नीमच जिले में 500 मेगावाट कुल क्षमता की तीन इकाइयों का कार्य चल रहा है। साथ ही आगर जिले में भी 550 मेगावाट की इकाइयों का कार्य जारी है।
  • प्रमुख सचिव  संजय दुबे ने शुक्रवार को नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में सौर ऊर्जा संयंत्र की साइड देखी। यहाँ 160 मेगावाट की एक और 170 मेगावाट की दो साइड पर कार्य चल रहा है।  दुबे ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यहाँ से इस वर्ष अंत में बिजली मिलने लगेगी।  दुबे ने गांधी सागर जल विद्युत गृह का भी निरीक्षण किया।
  • उन्होंने गांधी सागर में नीमच, मंदसौर, रतलाम जिले के बिजली अधिकारियों की मीटिंग भी ली। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक  अमित तोमर, पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  मनजीत सिंह, उज्जैन के मुख्य अभियंता बी.एल. चौहान, तीनों जिलों के अधीक्षण अभियंता  सुधीर आचार्य,  एस.के. पाटिल,  एस.सी. वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रमुख सचिव  दुबे शनिवार को आगर जिले के सौर ऊर्जा उत्पादन की साइड का भी निरीक्षण करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews