मप्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, ऐसा करने पर मिलेगी बिल में छूट

electricity bill payment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के चलते मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) को ऑनलाइन बिल (Online Bill Pay) भुगतान करने की अपील करने के साथ साथ छूट भी देने का फैसला किया है। इसके तहत निम्नदाब उपभोक्ताओं को अधिकतम 20 रूपये और उच्चदाब उपभोक्ता को 1000 रुपए की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़े.. उपचुनाव के 24 घंटे बाद कोरोना की गिरफ्त मे दमोह, 19 अप्रैल से कर्फ्यू

दरअसल, वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते विस्तार और लॉकडाउन (Lockdown) को देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह फैसला किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने निम्नदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाईन बिल का भुगतान कर अधिकतम 20 रूपये तक अपने बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान कर अधिकतम 1000 रूपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Region Power Distribution Company) ने बताया है कि यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल (Online Electricity Bill)  का भुगतान करता है तो उसके द्वारा कुल जमा किए गए बिल पर आधा प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 20 रूपये तक होगी और न्यूनतम 5 रूपये होगी। इसी प्रकार जो उच्चदाब उपभोक्ता हैं यदि वे ऑनलाइन बिल का भुगतान करते हैं तो उनके द्वारा कुल जमा किए गए बिजली बिल पर आधा प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अधिकतम एक हजार तक हो सकती है।

यह भी पढ़े.. मप्र में 30 अप्रैल तक रहेगी सख्ती, सीएम शिवराज सिंह बोले- कोई भी बेवजह बाहर ना निकलें

कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ लें। उपभोक्ताओं को बिलों के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा कम्पनी की वेबसाइट portal.mpcz.in (Net Banking, Credit/Debit Card, UPI, ECS, BBPS, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) या 50 से अधिक BANK की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध है।इसके अलावा उपभोक्ता Phone-Pay, Google-Pay, HDFC Pay-App, Amazon-Pay, Paytm App एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से भी बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान

  • portal.mpcz.in पर क्लिक करें। ऑनलाइन बिल भुगतान के ऑपशन पर क्लिक करें।
  • View – Pay का बटन क्लिक करें।
  • बिजली बिल का अकाउंट आई.डी. टाइप करें।
  • अब उपभोक्ता का बिल कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा।
  • भुगतान के लिए चार विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करें।
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/कैश कार्ड।
  • भुगतान के लिए आगे बढ़े और भुगतान करें।
  • भुगतान होने पर रसीद प्रिन्ट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews