प्रोफेसरों के लिए खुशखबरी, जनवरी 2016 से लंबित एरियर भुगतान के आदेश जारी

प्रोफेसरों के लिए खुशखबरी, जनवरी 2016 से लंबित एरियर भुगतान के आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) के सरकारी कॉलेजों में पदस्थ प्रोफेसरों को बड़ी सौगात मिली है| राज्य शासन द्वारा प्राध्यापकों (Professors) को यूजीसी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स (Arears) के भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है। इसके तहत प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्व विद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों एवं अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2018 तक के एरियर्स का भुगतान किया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने लंबित एरियर्स का भुगतान कराने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रयास किये। इसके परिणाम स्वरूप भारत सरकार से सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स भुगतान की स्वीकृति प्राप्त हुई।

जारी आदेश के अनुसार यूजीसी सातवें वेतनमान में कुल एरियर्स का 50 प्रतिशत भुगतान किया जायेगा। शेष राशि वित्त विभाग से उपलब्ध होने पर भुगतान की जायेगी। एरियर्स की राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में स्थानान्तरित की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews