रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भोपाल से इन स्टेशनों के लिए मंगलवार से चलेंगे दो ट्रेनें

भोपाल रेल मण्डल की टीम ने की छापामार कार्रवाई, कुशीनगर एक्सप्रेस से जब्त की अनअप्रूव्ड ब्रांड की पानी की बोतलें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संकट के चलते प्रभावित रेल यातायात अब धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है| रेलवे द्वारा नई ट्रेनें शुरू की जा रही है| रेलवे ने अब भोपाल से दो ट्रैन शुरू की है| भोपाल से सीधे प्रतापगढ़ (Pratapgarh) और दुर्ग (Durg) के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Superfast) मंगलवार से शुरू हो जाएगी। यह विशेष ट्रेन अगली सूचना तक दोनों स्टेशन के बीच में चलेगी। प्रतापगढ़ और भोपाल के बीच में सप्ताह में तीन दिन रहेगी।

ऐसा है टाइम टेबल

गाड़ी संख्या : 02183

ट्रेन : भोपाल-प्रतापगढ़ (सप्ताह में तीन दिन) सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस

दिन : 1 दिसंबर से शुरू होगी, प्रति मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार

भोपाल स्टेशन : शाम 7.15 बजे रवाना होगी

गाड़ी संख्या : 02184

ट्रेन : प्रतापगढ़-भोपाल (सप्ताह में तीन दिन) सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस

दिन : 2 दिसंबर से शुरू होगी, प्रति सोमवार, बुधवार एवं शनिवार

प्रतापगढ़ स्टेशन : शाम 7.10 बजे रवाना होगी

हाल्ट : यह विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, जैस एवं अमेठी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या : 02854

ट्रेन : भोपाल-दुर्ग सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस

दिन : 1 दिसंबर से शुरू होगी

भोपाल स्टेशन : शाम 4.00 बजे रवाना होगी

गाड़ी संख्या : 02853

ट्रेन : दुर्ग-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस

दिन : 1 दिसंबर से शुरू होगी

प्रतापगढ़ स्टेशन : शाम 6.00 बजे रवाना होगी

हाल्ट : दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, शहडोल, कटनी साउथ, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज और भोपाल में रुकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews