विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, प्रदेश के कॉलेजों में UG,PG व NCTE पाठयक्रमों के लिये ऑनलाईन प्रवेश तिथि में वृद्धि, जानें डिटेल

उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं होने पर प्रवेश नही माना जाएगा।
college admission

college admission

मध्य प्रदेश में नया शिक्षण सत्र कुछ दिनों में शुरू होने वाला है, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस शुरू होगई है इसी क्रम में विभाग ने विद्यार्थियों के लिए राहत प्रदान की है, शासन के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक , स्नातकोत्तर और NCTE पाठयक्रमों में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है।

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और  एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन करने के लिए निर्धारित तारीख को शासन ने बढ़ा दिया है, आयुक्त उच्च शिक्षा ने सत्र 2025-26 के लिये प्रदेश के शासकीय और अनुदान प्राप्त अशासकीय तथा प्राइवेट महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं तथा NCTE पाठयक्रमों के लिये पूर्व में जारी ऑनलाईन प्रवेश समय-सारणी तिथि में वृद्धि की है। अब प्रवेश के लिए पंजीयन 30 मिकी जगह 6 जून तक किये जा सकेंगे।

स्नातक स्तर (UG) प्रथम चरण 

  • ऑनलाइन पंजीयन आवेदन 15 मई 2025 से 6 जून 2025 तक होगा।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 7 जून 2025 तक होगा, 12 जून को सीट आवंटन होगा ।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 से 18 जून 2025 होगी।

स्नातकोत्तर स्तर (PG) प्रथम चरण 

  • ऑनलाइन पंजीयन आवेदन 15 मई से 6 जून 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 7 जून 2025 तक किया जायेगा। 12 जून को सीट का आवंटन होगा।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 से 18 जून 2025 होगी।

बीएड,एमएड,बीपीएड,एमपीएड प्रथम चरण 

  • बीएड,एमएड,(एकीकृत तीन वर्षीय) ITEP एवं बीएलएड तथा बीएड, (अंशकालीन तीन वर्षीय) पाठयक्रम 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया।
  • ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन 15 मई से 6 जून 2025 तक लिए जायेंगे।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मई से 7 जून 2025 तक होगा, मेरिट सूची बनेगी।
  • मेरिट सूची का प्रकाशन 9 जून 2025 को होगा और सीट आवंटन 12 जून 2025 को होगा।
  • आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होकर लिंक इनिशिएट कराना 13 से 18 जून 2025 तक रहेगा।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 से 19 जून 2025 तक होगी।

स्नातक स्तर (UG) द्वितीय चरण 

  • ऑनलाइन पंजीयन आवेदन 13 जून से 18 जून 2025 तक ही मान्य किये जायेंगे।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 जून से 19 जून तक किया जायेगा।
  • 24 जून से सीट आवंटन जारी करना शुरू होगा।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 से 30 जून 2025 तक होगी।

स्नातकोत्तर स्तर (PG) द्वितीय चरण 

  • ऑनलाइन पंजीयन आवेदन 13 जून से 18 जून 2025 स्वीकार किये जायेंगे।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 जून से 19 जून 2025 तक होगा।
  • 24 जून तक सीट आवंटन जारी किया जायेगा।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 से 30 जून 2025 तक होगी।

बीएड, एमएड,बीपीएड,एमपीएड द्वितीय चरण 

  • बीएड,एमएड,(एकीकृत तीन वीय) ITEP एवं बीएलएड तथा बीएड, (अंशकालीन तीन वर्षीय) पाठयक्रम 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया।
  • ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन 13 जून से 18 जून 2025 तक होगा।
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 14 से 20 जून तक।
  • 23 जून को मेरिट सूची का प्रकाशन, 26 जून सीट आवंटन जारी करना।
  • आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होकर लिंक इनिशिएट कराना 26 से 30 जून तक।
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान प्रारम्भ करना, आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 जून से 1 जुलाई 2025 तक होगी।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews