लॉकडाउन के बीच टीवी के शौकीनों के लिये खुशखबरी, 4 पेड चैनल अब देखे जा सकेंगे फ्री

लॉकडाउन के बीच टीवी के शौकीनों के लिये खुशखबरी, 4 पेड चैनल अब देखे जा सकेंगे फ्री

भोपाल। कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च 2020 को पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके चलते लोगों को घरों में समय बिताने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसलिए इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने टीवी देखने वालों के लिए चार पॉपुलर पेट चैनल 2 महीने के लिए फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने ऐलान करते हुए कहा कि डीटीएच (DTH) और केबल नेटवर्क (Cable network) पर प्रसारित होने वाले चार पॉपुलर चैनल को 2 महीने के लिए मुफ्त में दिखाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इसके जरिए वह कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में वह सरकार का साथ देना चाहते है।

यह 4 चैनल अब मिलेंगे मुफ्त में

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने Sony Pal, Star India का Star Utsav, Zee TV का Zee Anmol और Viacom18’s Colors चैनल का Colors Rishtey चैनल को फ्री में प्रसारित करने का निर्णय लिए है । वही इसके पहले सोनी पल, स्टार उत्सव, कलर्स रिश्ते के लिए 1.0 रुपए और जी अनमोल के लिए 0.1 रुपए चुकाने पड़ते थे। ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन ने यह भी कहा कि लॉकडाउन में देश की जनता इन चार चैनलों को देखकर अपना मनोरंजन कर सकती है। हमने यह फैसला लोगों के समय बिताने के लिए लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से उद्योग की विज्ञापन आय पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है लेकिन फिर भी यह देश के लिए अत्यधिक कठिन समय हैं इसलिए हम सभी देशवासियो को केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश निर्देश का पालन करना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews