अच्छी खबर: JRF आवेदनकर्ताओं के किए खुशखबरी, आयु सीमा बढ़कर हुई 31 वर्ष

अच्छी खबर: JRF आवेदनकर्ताओं के किए खुशखबरी, आयु सीमा बढ़कर हुई 31 वर्ष

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जूनियर रिसर्च फेलोशिप(JRF) के सभी आवेदनकर्ताओं के लिए UGC बड़ी खुशखबरी लाया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (university grants commission) ने इस वर्ष मई में होने वाली जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में आवेदन(application) करने वाले सभी अभ्यर्थियों(candidate) की अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष कर दी है। यूजीसी के इस फैसले से जेआरएफ (JRF ) परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों लोगों को फायदा होगा।

पिछले साल देश में कोरोना (Corona) की दस्तक के बाद देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों (educational institution) की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होने लगी थी और कई महत्वपूर्ण एग्जाम रद्द कर दिये गये थे। इसी उथल-पुथल के चलते यूजीसी (UGC) ने पिछले वर्ष दिसम्बर में होने वाली जेआरएफ परीक्षा (JRF Exam) को भी कैंसल कर दिया था। जिसकी वजह से उम्र सीमा को पार कर चुके आवेदनकर्ता परीक्षा में बैठने से वंचित रह गए थे। इन सभी आवेदनकर्ताओं का बेवजह नुकसान न हो इसलिए यूजीसी (UGC) ने आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।

आयोग ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप साथ ही असिस्टेन्ट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी परीक्षा की डेट तय कर दी है। इन दोनों ही केटेगरी के लिए UGC-NET परीक्षा 2,3,4,5,6,7,10,11,12,14 और 17 मई को आयोजित होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूजीसी नेट परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पे जाकर आवेदन हेतु फॉर्म भर सकते हैं।एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी डेट 2 मार्च, 2021 है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews